Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद

Jamtara Crime : करमाटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनोडीह गांव में 28 जुलाई की शाम हुए सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) लूटकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल और ₹7000 नकद बरामद किया गया है। इस सफलता को पुलिस की सक्रियता और गुप्त सूचना तंत्र की जीत माना जा रहा है।

Pakur : ऑटो में यात्रा के दौरान तीन माह का मासूम चोरी, महिला पर अपहरण का आरोप… 

Jamtara Crime : गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

घटना के बाद पीड़ित विनोद यादव के आवेदन पर करमाटांड थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में संलिप्त दो युवक ग्राम कवबरारी के पास एक मैदान में छिपे हैं और भागने की फिराक में हैं।

Palamu : जहरीला खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

Jamtara Crime : हथियार व नकदी बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे, जिनमें से एक अपाचे बाइक पर बैठा था। पुलिस वाहन को देख दोनों भागने लगे, लेकिन टीम की तत्परता से उन्हें धर-दबोचा गया।

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजमुल अंसारी (सुब्दीडीह, करमाटांड) और विनोद रवानी (मानपुर, नारायणपुर, जामताड़ा) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने लूट की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर हथियार व नकदी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Garhwa Murder : मवेशी चराने गए शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने… 

Ranchi : बच्ची के अपरहण मामले में चार गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Breaking : कांके में युवती पर पेट्रोल फेंकने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… 

Babulaal vs Hemant : सीआईडी की ‘सक्रियता’ पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले-कहीं सरकार के लिए न बन जाए जी का जंजाल… 

Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro Crime : वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ दो गुट, हथियार समेत तीन गिरफ्तार… 

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img