Advertisement
Advertisement

पप्पू यादव ने BPSC के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कल करेंगे बिहार बंद

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोप में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार बंद को लेकर शनिवार को पप्पू यादव ने राजधानी पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मुद्दा केवल बीपीएससी का नहीं है बल्कि बिहार में हर परीक्षा का पेपर लीक होता है। हर परीक्षा में पेपर लीक होना बगैर सिस्टम के मदद के संभव नहीं है।

इस दौरान पप्पू यादव ने बीपीएससी के साथ कोचिंग संचालकों और प्रशांत किशोर पर भी हमला किया और कहा कि बिहार में कोचिंग माफिया दलालों और आंदोलन के नए सूत्रधार ने अभ्यर्थियों के आंदोलन को खत्म करने की साजिश रची और उसे अपने कारनामों से कमजोर किया है। हमने हाई कोर्ट में 150 पेज का एक पेटीशन दाखिल किया है। हमने हाई कोर्ट से अपील की है कि बीपीएससी की परीक्षा रद्द कर दुबारा ली जाये साथ ही अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज का भी हमने मामला उठाया है और जांच की मांग की है।

पप्पू यादव ने कहा कि कल बिहार बंद हर नीला झंडा और युवा शक्ति के बैनर तले होगा। उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से भी बिहार बंद में सहयोग की अपील की। वहीं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने पप्पू यादव के बिहार बंद को समर्थन देने का एलान करते हुए लोकसभा में भी सवाल उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा में व्यापक चर्चा की मांग करेंगे और जब तक इस पर बात नहीं होगा हम संसद को चलने नहीं देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    SHO बना लुटेरा, व्यवसायी से 35 लाख रूपये लूटे, एसपी ने दबोचा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC BPSC

BPSC

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...