RANCHI: रामगढ़ उपचुनाव में फिलहाल जाप लोकतांत्रिक पार्टी कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में है. उन्हें लगातार यहां की जानकारी दी जा रही है और उनका निर्देश आने के बाद पार्टी अपना समर्थन किसको देगी इसकी जानकारी दी जाएगी. यह बातें राजधानी रांची में नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैय्यर ने दी.
‘स्थानीय नीति के आधार पर परीक्षाओं का टलना युवाओं के हित में नहीं’
उन्होंने कहा कि झारखंड में नियोजन को लेकर, रोजगार को लेकर पार्टी झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन और जेपीएससी से परीक्षाएं नहीं टालने का अनुरोध करती है. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति के आधार पर परीक्षाओं का टलना युवाओं के हित में नहीं है जो युवा पांच-सात साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको निराशा होती है. वह कुंठा से ग्रसित होती है और इससे झारखंड के युवाओं का नुकसान होता है. उन्होने कहा कि पार्टी का मानना है कि बहुत दिनों से झारखंड में लगातार 1932 के आधार पर खतियान आंदोलन चल रहा है झारखंड और यहां के युवाओं के व्यापक हित को देखते हुए पार्टी 1932 का समर्थन करती है.

जाप: प्रदेश स्तर पर अनुभवी लोगों को जोड़ेगी पार्टी
अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश स्तर पर कई और अनुभवी लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना है और पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा बहुत जल्द करेगी. इसके अलावा जिला स्तर पर पार्टी अपने पदाधिकारियों को विस्तार कर जिला स्तरीय कमेटी का गठन और विस्तार करेगी. साथ ही प्रेस के माध्यम से पार्टी झारखंड के जागरूक नागरिकों खासकर युवाओं से अनुरोध करती है कि पार्टी के सिद्धांतों में निष्ठा रखने वाले लोग पार्टी से जुड़े और इस पार्टी को मजबूत करें.
अध्यक्ष ने की नए महासचिव और उपाध्यक्षों की घोषणा
राजधानी रांची में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी. नैय्यर ने
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता के
पद पर विजय कुमार सिंह को, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोज प्रसाद,
प्रदेश उपाध्यक्ष शब्बीर अंसारी, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश,
प्रदेश महासचिव राम जनम कुशवाहा (रामू), प्रदेश महासचिव केके सिंह,
प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, प्रदेश महासचिव संतोष सोनी,
अशरफ खान प्रदेश सचिव सह एडिशनल चार्ज मीडिया कन्वीनर
और इसके अलावा रांची जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह को मनोनीत किया गया.
- Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की बच्ची लापता! नवगछिया की घटना से गांव में दहशत
- पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety विभाग की कार्रवाई, खराब पनीर और कीड़े वाली ब्रेड मिली
- Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

















