Jharia: बारिश के मौसम में बेटे ने बुजुर्ग पिता को किया बेघर, खाने के पड़े लाले, घर-घर मांगने को मजबूर

Jharia: जिन माता-पिता के दो बेटे हों, उन्हें बुढ़ापे की चिंता नहीं रहती, लेकिन बच्चे अगर निर्दयी, निर्मोही होकर पिता को घर से बेघर कर दें, तो शायद उससे बदकिस्मत इंसान कोई और नहीं हो सकता।

Jharia: बेटे ने बुजुर्ग पिता को किया बेघर

यह कहानी है झरिया थाना क्षेत्र के मानबाद में रहने वाले 60 साल के एक असहाय बुजुर्ग पिता की। दो बेटे होते हुए भी आज गलियों और सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। घर-घर जाकर दो वक्त की रोटी मांग कर जैसे-तैसे गुजारा कर रहे हैं। इस मानसून के मौसम में खुले आमसान के नीचे गुजारा करने को विवश है।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग मोहन धीवर दो बेटों का पिता होने के बावजूद उम्र के आखिरी पड़ाव में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। छोटे बेटे स्वपन धीवर जलसाजी कर पिता का घर को अपने नाम करवाने के बाद घर से बाहर निकाल दिया।

Jharia: 22 साल पहले पत्नी की हो गई मौत

ऐसे में विगत दो तीन महीने से बुजुर्ग के सामने रहने और खाने के लाले पड़े हुए हैं। इस दौरान बुजुर्ग मोहन धीवर ने बताया कि मेरी पत्नी की मौत 22 साल पहले हो चुकी है। इसके बाद बेटे बहु हमें प्रताड़ित करने लगे और धोखे से अपने नाम पर घर लिखा लिया और हमें बाहर कर दिया।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...