नीतीश ने कहा- एक बार फिर चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को बनाइये सांसद

गया/जहानाबाद : जहानाबाद से एनडीए समर्थित प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अतरी प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, एमएलसी कुमुद वर्मा, पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव, एमएलसी संजय सिंह, पूर्व मंत्री विनोद यादव और वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने द्वारा सूबे में किए गए विकास के कार्यों का हवाला देते हुए एनडीए समर्थित प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को एक बार फिर से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने प्रत्याशी के साथ हाथ उठाकर जनता से जीत सुनिश्चित करने को लेकर आश्वासन लिया। इस मौके पर लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, लोजपा रामविलास के प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद सिंह, जदयू मुख्यमंत्री सलाहकार सदस्य पुष्पेंद्र पुष्प, जदयू नेता सह पटेल विचार मंच संयोजक अनिल कुमार पटेल, गया, अरवल व जहानाबाद के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : नीतीश का लालू पर तंज, कहा- खूब बेटा-बेटी पैदा किए और अब लड़ा रहे हैं चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...