Commercial Advertisment

भागलपुर में JDU नेता के भाई की जमीनी विवाद में हत्या

भागलपुर: राज्य में अपराधी लगातार बेख़ौफ़ हैं और पुलिस की सारी व्यवस्थाओं को धता बताते हुए आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भागलपुर में अपराधियों ने जदयू के जिला सचिव के भाई की हत्या कर दी। घटना भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतरागार भवनाथपुर सड़क के समीप की है जहां से पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक की पहचान किशनपुर के अवनीश कांत राय के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजन जमीनी विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- काराकाट में PAWAN SINGH के चुनाव प्रचार में बार बालाओं ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

JDU JDU

JDU

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...