दवा व्यापारी हत्याकांड : अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ तो कर दिया भागलपुर बंद

भागलपुर : भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के दवाई पट्टी में दवा व्यापारी रौनक केडिया को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसके कारण भागलपुर के विभिन्न संगठनों ने भागलपुर बंद का आह्वान किया और आज पूरा भागलपुर बंद है कई संगठनों के सदस्य एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं और भागलपुर को बंद करा रहे हैं।

हालांकि बंद कर रहे समर्थकों और पुलिस में हल्की झड़प भी हो गई है स्थानीय वार्ड पार्षद अश्वनी जोशी मोंटी ने कहा कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आज भागलपुर बंद तो झांकी है फिल्म अभी बाकी है वही लोजपा नेता प्रेमजीत ने कहा कि इस बंद का समर्थन हमारी पार्टी के तरफ से किया गया है और हम लोग इस घटना की घोर निंदा करते हैं।

यह भी पढ़े : भागलपुर में दिल्ली पुलिस की धमक, बुजुर्ग की हत्या मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...