कैमूर पुलिस की दबंगई, नगर परिषद के सफाई कर्मी व चालक की जमकर की पिटाई

कैमूर : कैमूर जिला मुख्यालय के नगर परिषद भभुआ में नगर की सफाई कार्य मे लगे कर्मी की भभुआ पुलिस द्वारा जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई से कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जाता है कि पुलिस की पिटाई से कर्मी के हाथ टूट गए एवं शरीर के कई हिस्सों में चोट आने के साथ पिटाई के दाग भी उभर आए। घटना अटल बिहारी उच्च विद्यालय के पास की है।

बताया जाता है कि नगर परिषद के कर्मी नगर की सफाई कर रहे थे सफाई गाड़ी का चालक भी कूड़ा करकट उठाने के लिए वही मौजूद था। तभी भभुआ थाना के जवान से गाड़ी हटाने को लेकर हुई बहस के बाद पुलिस ने जमकर कर्मी की तोड़ाई कर दी। पुलिस की पिटाई से घायल कर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने एकता चौक जामकर दिया।

नगर परिषद ईओ दिनेश लाल ने बताया कि उनका सफाई कर्मी सह चालक अटल बिहारी उच्च विद्यालय के पास सफाई का कार्य कर रहा था। तभी स्थानीय पुलिस के एक जवान द्वारा जमकर पिटाई की गई। जबतक दोषी पुलिस कर्मी पर करवाई नहीं होती तब तक हमलोग यही पर जमे रहेंगे। उप सभा पति प्रतिनिधि मंटू पटेल ने बताया कि आकारण सफाई कर्मी चालक साधु की पुलिस ने पिटाई की जिससे उसके शरीर में काफी चोट आई।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा,...

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में...

Jharkhand Monsoon Update: गढ़वा में 100% Rain Deficit, रांची समेत कई...

झारखंड में मॉनसून प्रवेश के 9 दिन बाद भी गढ़वा में बारिश नहीं हुई है। रांची में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई,...

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...