बिहार में बढ़ते अपराध पर जदयू विधायक के बिगड़े बोल

हत्या की घटना को कोई रोक नहीं सकता, सब भाजपा वाले करा रहे हैं- गोपाल मंडल

नवगछिया (भागलपुर) : जदयू विधायक के बिगड़े बोल – बिहार में बढ़ते अपराध पर जदयू

विधायक गोपाल मंडल ने विवादित बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि हत्या की घटना को कोई रोक नहीं सकता है.

अभी तक जो घटनाएं हुई है वो भाजपा वाले करा रहे हैं.

सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर में सिल्क कारोबारी की हत्या मामले पर

विवादित बयान देते हुए कहा कि हत्या जैसी घटना होती रहेगी. इसे कोई नहीं रोक पायेगा.

हत्या करनेवाला दूसरे दिमाग का आदमी होता है. तभी बेगूसराय से गोली चलाते हुए मोकामा तक चला गया.

इस मानसिकता को कोई नहीं बदल सकता है.

जदयू विधायक के बिगड़े बोल: अमित शाह के बिहार दौरे से कुछ नहीं होगा

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि भाजपा वाले ही ऐसी घटना करा रहे हैं.

बेगूसराय में जो पकड़ा गया. वह उन्हीं लोगों का आदमी है.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़नेवाला है.

वे पूरा हिंदुस्तान का भी दौरा कर लेंगे तो कुछ नहीं होगा. अभी भाजपा भगाओ अभियान चल रहा है.

जदयू विधायक के बिगड़े बोल: लोकसभा 2024 में महागठबंधन को मिलेगी अधिक सीटें- गोपाल मंडल

सीएम नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे.

लेकिन मुख्यमंत्री हर जगह जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि क्षेत्रीय दल एकत्र हो जाये.

उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 5-6 सीट आयेगी.

जबकि पूरी बढ़त नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को रहेगी. अगली बार महागठबंधन को अधिक सीटें आएंगी.

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में लगी हुई है. सभी क्षेत्रीय दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं.

रिपोर्ट: अंजनी

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...