Ranchi- महागठबंधन की सरकार पर हमलावर भाजपा पर तंज कसते हुए जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि सरकार से बाहर होने के बाद से भाजपा को निंद नहीं आ रही, वह हताशा का शिकार हो चुकी है.
सारे सहयोगी छोड़ चुके हैं भाजपा का साथ- जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा
भाजपा राजनीतिक रुप से अछूत बन चुका है,
एक एक कर उसके सारे सहयोगी उसका साथ छोड़ चुके हैं, और यह हालत सिर्फ बिहार की नहीं है,
बल्कि पूरे देश का यही हाल है. किसी भी राज्य में अब उसके सहयोगी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है.
भाजपा को हर दिन महागठबंधन में दिखता रहता है दरार
अभिषेक झा ने कहा कि भाजपा जब सरकार में थी तब भी वह पीठ में खंजर ही भोंक रही थी,
अब जब उसके सरकार से बाहर का रास्ता दिखलाया जा चुका है,
उसे दिन भर महागठबंधन में दरार दिखलायी दे रही है,
हर बात को तिल का तार बनाने में लगे रहते हैं. लेकिन उनकी बदनसीबी यह है
कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक अच्छी सरकार चल रही है.
हमारे साथ सात-सात पार्टियों का गठबंधन है.जबकि उनके साथ कोई भी रहने को तैयार नहीं है.
फिर भी वह बिहार में सरकार बनाने का दिवास्वपन देखते रहते हैं.
संजय जायसवाल को खुद पर भी नहीं है भरोसा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को निशाने पर लेते हुए अभिषेक झा ने कहा
कि उनको खुद पर ही भरोसा नहीं है.
जब वह गठबंधन में थे तब भी वह उल्लू की तरह बातें करते रहते थें.
वह राजनीतिक और मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं.
अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए अभिषेक झा ने कहा कि
कुछ चंद दिन पहले ही वह बिहार आये थें,
लेकिन उनके दौरे से बिहार को क्या मिला.
हर बार बिहार के लिए उनके पास झूठ का पुलिंदा ही होता है.
बिहार के इन जुमलों पर विश्वास नहीं करतें.

















