जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा के बयान पर गरमायी बिहार की राजनीति

Patna– जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल  पर उठाये गये प्रश्नों पर बिहार की सियासत गरमा गई है.

आज बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने  जेडीयू और उनके प्रवक्ताओं से कहा है कि किसी भी प्रवक्ता द्वारा इस प्रकार का बयान दिया जाना शोभनीय नहीं है. हम सभी गठबंधन दल में काम कर रहे हैं तो किसी भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर ऐसी टिप्णणी नहीं करनी चाहिए. नितिन नवीन ने जेडीयू को लगभग धमकाते हुए कहा कि भाजपा के बल पर ही यह सरकार है और  वे सरकार में है.

संजय जायसवाल द्वारा जहरीली शराब से मरने वाले मृतक के परिवारों से मिलने जाने के प्रश्न पर नितिन नवीन ने कहा कि किसी बी सांसद या विधायक या मंत्री को कौन रोक सकता है.

जब नितिन नवीन से यह पूछा गया कि क्या अभिषेक झा पार्टी नेतृत्व के कहने पर इस प्रकार का बयान दे रहे हैं तो नितिन नवीन ने कहा कि कोई भी प्रवक्ता पार्टी लाइन के बाहर  जाकर कुछ नहीं बोलता.

कब तक दान में दिए सड़क और बिजली की बात करेंगे नीतीश: संजय जयसवाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Administrative Review: बिहार में भूमि विवाद पर CM सम्राट चौधरी...

Bihar Administrative Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ आम लोगों की समस्याओं का...

Sonpur Mela Government Schemes: सोनपुर मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सरकारी...

Sonpur Mela Government Schemes, पटना: सोनपुर मेले में बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग...

Littipara Police Cycle Rally: लिट्टीपाड़ा में पुलिस की साइकिल रैली, फिटनेस...

Littipara Police Cycle Rally: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर से पुलिस की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली...