Advertisment

तेजस्वी यादव पर जदयू प्रवक्‍ता ने कसा तंज, झारखंड के शिक्षा मंत्री से प्ररेणा लेने की दी सलाह

पटना : जदयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू यादव के परिवार के सदस्‍यों का नाम लिये बिना निशाना साधा है. उन्‍होंने तेजस्वी और तेजप्रताप के कम पढ़े-लिखे होने पर तंज कसा है. उन्होंने झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो से प्ररेणा लेने की सलाह दी है. जदयू प्रवक्ता नीरज ने कहा कि पढ़ने-लि‍खने की कोई उम्र नहीं होती. उम्र मुद्दा नहीं है.

नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍य में माध्‍यमिक विद्यालयों का जाल बिछा दिया है. राजद के शीर्ष नेतृत्‍व को चाहिए कि जहां भी सुविधा हो, नामांकन करवा लें. शिक्षा ग्रहण करना शर्म नहीं, बल्कि गौरव का विषय है. राजनीति में ज्ञान होना बहुत जरूरी है. अपनी योग्‍यता के आधार पर जहां भी उचित लगे, नामांकन करा लेना और आगे की पढ़ाई करना बुरा नहीं है.

शिक्षा मंत्री जगन्‍नाथ महतो देंगे इंटर की परीक्षा

नीरज कुमार ने एक अंग्रेजी अखबार की कतरन ट्वीट की है. यह खबर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के इंटर की परीक्षा देने से संबंधित है. खबर में बताया गया है कि महतो 54 साल की उम्र में इंटर की परीक्षा देने की तैयारी में हैं. नीरज ने लिखा है कि जगरनाथ महतो के इस निर्णय का स्‍वागत राजद के शीर्ष नेतृत्‍व को करना चाहिए. अपने दल में भी इसे लागू करने पर विचार करना चाहिए.

तेजस्‍वी के प्रमाणपत्र पर उठते रहे हैं सवाल

बता दें कि चुनाव के वक्‍त दिए हलफनामे के मुताबिक तेजस्‍वी यादव नौवीं पास हैं तो तेज प्रताप यादव ने भी बहुत अधिक पढ़ाई नहीं की है. इसको लेकर जदयू-भाजपा के तमाम नेता पहले भी लालू के दोनों बेटों पर तंज कसते रहे हैं. दरअसल, 2015 के चुनाव के वक्‍त तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव ने अपनी शैक्षणिक योग्‍यता को बताने वाले जो प्रमाणपत्र दिए थे, उनको लेकर सवाल खड़े हो गए थे. तेजस्‍वी यादव लालू यादव के छोटे बेटे हैं और तेज प्रताप यादव बड़े बेटे. हालांकि, चुनाव के वक्‍त दोनों भाइयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तेजस्‍वी यादव ही तेज प्रताप से बड़े हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

बोचहां जाने से पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जदयू को सुनाई खरी खोटी

तेजस्वी यादव ने मंत्रियों को पढ़ाया सादगी का पाठ, नयी गाड़ी और चकांचौंध से दूर रहने की सलाह

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...