एसी रुम में रहने वाले इस भीषम गरमी में कैसे करेंगे पैदल यात्रा- जदयू

जातीय जनगणना की मांग को लेकर पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे तेजस्वी यादव

Patna-जातीय जनगणना की मांग को लेकर पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे तेजस्वी यादव- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी

यादव ने जातीय जनगणना की मांग लेकर पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करने की घोषणा की है.

बता दें कि जातीय जनगणना को लेकर बिहार में राजनीति गरमाती रही है, इस मुद्दे को लेकर बिहार से एक

सर्वदलीय समिति ने प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की थी, इसके साथ ही विधानसभा से जातीय जनगणना

का प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजा गया है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसकी वकालत  करते रहें हैं.

कुल मिलाकर बिहार के लिए जातीय जनगणना एक संवेदनशील मुद्दा है, जिसको लेकर सभी दलों की

अपनी-अपनी राजनीति है, कोई भी इसे हाथ से निकलने देना नहीं चाहता.

यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर बिहार से दिल्ली तक की यात्रा की

घोषणा कर सत्ता पक्ष से इस मुद्दे को छीनने की कोशिश की है. यह स्पष्ट रुप से इस जातीय

जनगणना के मुद्दे पर लीड लेने की कोशिश है.

तेजस्वी की घोषणा से जदयू में बढ़ी बेचैनी, शुरु हुआ वार पलटवार का दौर 

इस बीच तेजस्वी यादव की इस घोषणा के बाद जदयू में भी बेचैनी है, यही कारण है कि जदयू प्रवक्ता ने

बगैर देरी किए हुए कहा है कि तेजस्वी यादव को अपनी सभी यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए.

क्योंकि अब तक जितनी भी यात्रा की शुरुआत उनके द्वारा की गयी है, सभी अधूरा छोड़ दिया गया है.

एसी रुम में रहकर राजनीति नहीं की जा सकती. जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि एसी के

रूम में रहने वाले व्यक्ति इस भीषण गर्मी में पैदल यात्रा कैसे कर सकता है.

काफिला बढ़ता गया और बुजुर्ग छटपटा रहा

तेजस्वी यादव ने केसीआर से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजनीति पर की चर्चा

धनबाद में रेस हुआ खनन विभाग

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...