Commercial Advertisment

जेईई एडवांस्ड 2025 रिपोर्ट: इस बार और कठिन हुआ पेपर, कोई भी टॉपर 100% अंक हासिल नहीं कर पाया

जेईई एडवांस्ड 2025 और कठिन हुआ। इस बार कोई भी टॉपर 100% अंक नहीं ला सका। जानें क्वालिफाई कटऑफ, कैटेगरीवार आंकड़े और लड़कियों की भागीदारी।


रांची: आईआईटी की जॉइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने जेईई एडवांस्ड 2025 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि परीक्षा हर साल और कठिन होती जा रही है। इस बार किसी भी कैटेगरी के टॉपर ने किसी भी विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए।


Key Highlights

  • JEE Advanced 2025 का पेपर पिछले सालों से अधिक कठिन रहा।

  • किसी भी कैटेगरी के टॉपर ने 100% अंक नहीं पाए।

  • पेपर-1 के कठिन सवालों को 1% से भी कम छात्रों ने हल किया।

  • सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित उम्मीदवार को कुल 101 अंक मिले।

  • इस साल 3664 लड़कियों को आईआईटी में प्रवेश मिला, जिनमें 31 ने जेंडर न्यूट्रल पूल में जगह बनाई।

  • फीमेल टॉपर की रैंक ऑल इंडिया 16 रही।


पेपर-1 में मैथ्स के कॉम्बिनेशन वाले सवाल नंबर 10 को सिर्फ 1.44% छात्र ही हल कर पाए, जबकि 65.66% ने गलत जवाब दिया। इसी पेपर में केमिस्ट्री का सवाल नंबर 13 केवल 0.48% और सवाल नंबर 9 महज 1.27% अभ्यर्थी ही हल कर सके। पेपर-2 में फिजिक्स के दो सवाल, जिनमें सवाल नंबर 9 (डाइपोल मूवमेंट्स) और सवाल नंबर 12 (ऑर्बिटल मैकेनिक्स) शामिल थे, को 2% से भी कम छात्रों ने हल किया।

इतने कम अंकों पर भी क्वालिफाई

सामान्य वर्ग में काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई करने वाले आखिरी उम्मीदवार को गणित में 120 में से केवल 16 अंक, फिजिक्स में 22 अंक और केमिस्ट्री में 36 अंक मिले। टॉपर ने भी किसी एक विषय में पूरे अंक हासिल नहीं किए।

कैटेगरीवार आंकड़े (चयनित)

लड़कियों की भागीदारी

इस साल कुल 3664 लड़कियों को आईआईटी में एडमिशन मिला। इनमें 3633 लड़कियों को फीमेल पूल से और 31 छात्राओं को जेंडर न्यूट्रल पूल से जगह मिली। फीमेल कैंडिडेट्स का प्रतिशत 20.15% रहा। कुल 43,413 रजिस्टर्ड लड़कियों में से 9404 ने क्वालिफाई किया। फीमेल टॉपर की ऑल इंडिया रैंक 16 रही।

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...