JEHANABAD जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

जहानाबाद: जहानाबाद प्रशासन अब सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को मुक्त करवाने के लिए प्रक्रिया में जुट गई है। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अब अभियान छेड़ दिया है और इसी क्रम में शहर के बाजार समिति मोड़ के समीप पइन पर अवैध तरीके से किये गए निर्माण पर बुलडोजर चलाया। जहानाबाद प्रशासन ने अवैध निर्माण वाले 10 मकानों को चिह्नित कर जेसीबी की मदद से ढहाया।

इस दौरान अंचलाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। अंचलाधिकारी स्नेहा सत्यम ने बताया कि जल जीवन हरियाली के तहत आहर पइन पर अतिक्रमण के खिलाफ हाई कोर्ट में मामला चल रहा था। हाई कोर्ट के निर्देश के आधार पर प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आहर पइन पर अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- MADHEPURA में हाइवा ने युवक को रौंदा, मौत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...