जहानाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद

जहानाबाद : बिहार में शराबबंदी कानून के बाबजूद भी आए दिन शराब कारोबारी तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन बिहार में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र का है जहां मखदुमपुर थाना की पुलिस ने लगभग 75 लख रुपए की शराब वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक चालक को भी गिरफ्तार किया है। पूरा शराब हरियाणा से बिहार लाया जा रहा था जिसे पटना में डिलीवरी करना था।

मखदुमपुर थाना की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान लगाकर चलाकर सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गया की ओर से तेज रफ्तार से ट्रक जिस पर भारी मात्रा में शराब था वह पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते खड़े कर जब्त कर लिया। ट्रक पर 6219 लीटर शराब करीब 700 कार्टून में पैक था। जिसका बिहार में कीमत लगभग 75 लाख रुपया बताया जाता है।

फिलहाल पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मखदुमपुर थाना की पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...