Rohtas: लूट और हत्या में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार

अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी की हत्या कर लूट लिया था पैसा, नगदी सहित कारतूस बरामद

रोहतास : लूट और हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

पुलिस ने मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पिछले दिनों रोहतास जिले के संझौली थाना इलाके में एक निजी फाइनेंस के कर्मी की हत्या कर

राशि लूटने के मामले में पुलिस ने चार अपराधी को नगदी, हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

इस घटना की पुलिस ने 36 घंटा के अंदर मामले का उद्भेदन किया है.

लूट और हत्या: 36 घंटा के अंदर मामले का उद्भेदन

संझौली थाना इलाके के अमेठी लख के पास बीते 23 सितंबर को दिन दहाड़े घटना को अंजाम दिया गया था.

इस घटना के बाद रोहतास एसपी आशीष भारती ने 36 घंटा के अंदर मामले का

उद्भेदन करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार चार अपराधी रोहतास जिला के विभिन्न जगहों के रहने वाले हैं.

इस घटना में शामिल रेड़ियां के ऋषभ श्रीवास्तव, सरांव टोला के मंटू कुमार उर्फ रवि रंजन,

पूर्वी भेलारी के अवकाश कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं

दो देसी काटा सहित कई सामान बरामद

एसपी आशीष भारती ने कहा कि पूर्वी भेलारी के विशाल कुमार के पास से दो देसी काटा,

एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. इस घटना में लूटे गए 80 हजार रुपए में से 82 सौ रुपए बरामद किए गए हैं. जबकि तीन मोबाइल भी अपराधियों के पास से जब्त किया गया है.

एसपी आशीष भारती ने कहा कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद रोहतास जिले में लूट, हत्या जैसे घटना में कमी आएगी. वहीं उन्होंने कहा कि गठित टीम ने 36 घंटे के अंदर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो रोहतास पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है.

लूट और हत्या: गठित टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

गौरतलब हो कि भोजपुर जिला के भदवर गांव के रहने वाले योगेंद्र राय की हत्या बीते 23 सितंबर को उस वक्त संझौली थाना क्षेत्र के अमेठी के पास अपराधियों ने किया था, जब वह निजी फाइनेंस कंपनी के राशि लेकर लौट रहे थे. हालांकि पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है और गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: दयानंद

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img