गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडेड पिस्टल के साथ धीरज उर्फ गब्बर गिरफ्तार

गयाजी : डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा संगम चौक के पास दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना के बाद गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी टाउन डीएसपी 2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच एक-एक राउंड फायरिंग हुई है – DSP टाउन-2 धर्मेंद्र भारती

डीएसपी टाउन-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच एक-एक राउंड फायरिंग हुई है। एक पक्ष में उत्तम कुमार और लक्की यादव, जबकि दूसरे पक्ष में बॉबी उर्फ बादशाह, धीरज उर्फ गब्बर और लड्डू उर्फ लक्की शामिल थे। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। रातभर चली कार्रवाई के दौरान डेल्हा थाना पुलिस ने धीरज उर्फ गब्बर को एक लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Gaya Police 1 2 22Scope News

पूछताछ में धीरज उर्फ गब्बर ने स्वीकार किया कि पहले उत्तम कुमार और उसके साथियों ने उन पर फायरिंग की थी – DSP

डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने कहा कि पूछताछ में धीरज उर्फ गब्बर ने स्वीकार किया कि पहले उत्तम कुमार और उसके साथियों ने उन पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में उनकी ओर से भी फायरिंग की गई। पुलिस के अनुसार, धीरज उर्फ गब्बर सात दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। वहीं, बॉबी उर्फ बादशाह और उत्तम कुमार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Gaya Police 2 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म कर Video वायरल करने वाला रेहान पटना के फुलवारीशरीफ थाना में किया सरेंडर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...