Dhanbad : जिले के झरिया में कार्मेल स्कूल के 10वीं छात्राओं के शर्ट उतरवाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डालसा ने संज्ञान लिया है। धनबाद एसडीएम, शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी डिगवाडीह कार्मेल स्कूल पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Saraikela Murder : चांडिल में शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…
Jharia Carmel School Matter : कार्मेल स्कूल की प्राचार्या का कार्यालय सील
जांच के दौरान अब कार्मेल स्कूल की प्राचार्या का कार्यालय सील कर दिया गया है। टीम मामले में अभिभावकों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई अभिभावकों ने हाथों में तख्तियां लेकर लेकर अपना विरोध जताया है। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों के साथ स्कूल बुलाया है।
ये भी पढ़ें- Jhariya Breaking : चोरों का आतंक, बीसीसीएल के पावर हाउस से लाखों के सामान उड़ा ले गए चोर…
अभिभावकों ने कार्मेल स्कूल प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की है। 11th की छात्राओं से कर रहे पूछताछ कर रही है। इस दौरान छात्राओं के समर्थन पर भारतीय विद्यार्थी परिषद भी उतर गई है। स्कूल के गेट समक्ष विरोध जता कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्र परिषद न्याय नहीं मिला तो स्कूल का गेट का ताला बंद कर विरोध जताने का भी आह्वान किया है।
झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट–



















