Jharia: छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में झड़प, दो लोग हिरासत में

Jharia: खबर झरिया के फुलारीबाग से है। फुलारीबाग शिव मंदिर रोड में छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसको लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Jharia: झड़प में दो-तीन लोग घायल

बताया जा रहा है कि एक युवक आती-जाती महिलाओं और लड़कियों पर गंदे कमेंट करता था। इसको लेकर फुलारीबाग में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प के दौरान एक पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें दो से तीन लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में लिया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं घटना को लेकर एक पक्ष जूही विश्वकर्मा का आरोप है कि पास के रहने वाला युवक राजा अंसारी, असलम अंसारी दो तीन लोग अक्सर मोहल्ले की आती-जाती लड़कियों पर छींटाकशी करते हैं। हम ट्यूशन पढ़ाने जाते है तो गंदे गंदे कमेंट्स करता है। आज किसी बात के विवाद पर राजा अंसारी अफजल अंसारी ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

Jharia: स्थिति नियंत्रण में

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी झरिया थाना में लिखित शिकायत किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोग वैसे लोगों पर कर्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel