झारखंड की अभिनेत्री ईशा आलिया का हजारीबाग में हुआ अंतिम संस्कार

ईशा आलिया की हत्या पति प्रकाश ने की थी, हाइवे पर किया मर्डर

हजारीबाग : झारखंड की बेटी व नागपुरी फिल्म अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया कुमारी का हजारीबाग में अंतिम संस्कार हो गया. इनकी मौत से नागपुरी फिल्म जगत के लिए एक बड़ा झटका है. वहीं रिया की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं.

पति ने ही की ईशा आलिया की हत्या- पुलिस

रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हत्या के मामले में गुरुवार को नया खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि ईशा की हत्या उसके पति ने ही की है. मामले का पता तब चला, जब अभिनेत्री के परिवार वालों ने पति और डायरेक्टर प्रकाश अलबेला के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले वो पुलिस को लूटपाट की कहानी बता रहा था. पुलिस ने बताया कि ईशा और प्रकाश सोमवार को अपनी बेटी के साथ कार से कोलकाता रवाना हुए थे. बीच में लूटपाट की नीयत से कुछ बदमाशों ने गाड़ी रोकी. उनसे प्रकाश का विवाद हुआ. इसे देख ईशा भी अपराधियों से भिड़ गई और पति को बचाने की कोशिश करने लगी. इसी बीच अपराधियों ने गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई.

isha alia1 22Scope News

अभिनेत्री ईशा आलिया: जानिए क्यों बदलना पड़ा अंतिम संस्कार की जगह

ईशा की मौत के बाद उसके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चौपारण ले जाकर अंतिम संस्कार करने की बात कही गई थी, लेकिन उसके समाज के द्वारा अंतरजातीय विवाह को लेकर विरोध को देखते हुए यह निर्णय बदलना पड़ा. उसके बाद हजारीबाग में रह रहीं रिया की बहन सुनीता के यहां शव को लाया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया.

अभिनेत्री ईशा आलिया: रिया के परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

वैसे तो शादीशुदा लड़की का घर उसका ससुराल होता है और लड़की की अर्थी उसके ससुराल से ही उठती है, लेकिन हजारीबाग पेलावल थाना क्षेत्र के लुपुंग जहां रिया का ससुराल है, वहां भी अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजन तैयार नहीं दिखे. वजह बताया गया कि रिया के पति समेत कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में समय अनुकूल नहीं होने के कारण रिया का अंतिम संस्कार की रस्म अदायगी हजारीबाग में किया गया. वहीं परिजनों ने रिया के ससुराल पक्ष के ऊपर कई आरोप लगाए हैं और पुलिस से जांच की मांग की है.

रिपोर्ट: शशांक

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...