Advertisment

झारखंड की अभिनेत्री रिया उर्फ ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या

अपराधियों ने रांची-कोलकाता मार्ग पर दिया घटना को अंजाम

रांची : झारखंड की अभिनेत्री- झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली

22 साल की रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर

बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के

बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई. रिया अपने पति प्रकाश कुमार

और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी.

रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है.

पुलिस प्रकाश कुमार से पूछताछ कर रही है. पति भी मनोरंजन की दुनिया में ही काम करते हैं.

झारखंड की अभिनेत्री: संदिग्ध मान रही है पुलिस

हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है.रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है. रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी. प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं.

riya1 22Scope News

झारखंड की अभिनेत्री: रिया के पति ने पुलिस को दी ये जानकारी

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था. महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए. उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की. दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी. वह वहीं गिर पड़ीं. इस पर वो शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए. इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी. स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी. रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी.

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...