झारखंड विधानसभा चुनाव: राज्यपाल संतोष गंगवार ने डाला वोट, जनता से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 43 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद राज्य के नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

राज्यपाल    संतोष गंगवार  ने कहा, “मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। झारखंड की जनता को अपने अधिकार का इस्तेमाल कर राज्य के विकास में भागीदार बनना चाहिए। हर एक वोट महत्वपूर्ण है और यह राज्य को नई दिशा देने में सहायक होगा।”

इस चरण में कई प्रमुख नेताओं की राजनीतिक किस्मत दांव पर है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गजों के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा, महागठबंधन के खिलाफ मैदान में पूरी ताकत से उतरी है। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) शामिल हैं, जो भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान रोजगार, आदिवासी अधिकार, बाहरी बनाम स्थानीय जैसे मुद्दे छाए रहे। भाजपा ने राज्य में घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाते हुए हेमंत सोरेन पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थियों को पनाह देने का आरोप लगाया। वहीं, महागठबंधन ने स्थानीय अधिकारों और टेनेंसी एक्ट जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा।

कोल्हान क्षेत्र, जहां पिछली बार भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा था, इस बार विशेष ध्यान का केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े भाजपा नेताओं ने यहां ताबड़तोड़ रैलियां कीं।

झारखंड में इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। 43 सीटों के अलावा, देश के 10 अन्य राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। झारखंड के रण में जनता का फैसला राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...

Nitish Mishra:हर शिकायत का होगा संज्ञान, हर समाधान की होगी निगरानी:...

Nitish Mishra  पटना:  बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर नई व्यवस्था...

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...