रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से है। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर फैसला तय हो गया है। JMM 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वहीं सीट शेयरिंग में RJD को 7 सीटें और माले को 4 सीटें दी गयी हैं। RJD को गोड्डा, चतरा, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, देवघर और
छत्तरपुर विधानसभा सीट दी गयी है। वहीं माले को बगोदर, धनवार, निरसा और सिंदरी विधानसभा सीट दी गयी है।
बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं सहयोगी आजसू ने भी कल अपनी पहली सूची जारी कर दी। अजसू ने आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
बता दें कि, एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है। इसकी घोषणा झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी थी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद थे।
दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव
बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।



















