Advertisment

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी झारखंड भाजपा, ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

रांची. प्रदेश भाजपा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने यह जानकारी दी है। आज इस संबंध में गठित प्रदेश टोली की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों की विस्तृत चर्चा हुई।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा

कार्यक्रम के संयोजक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जिसे सेवा दिवस के रूप में पार्टी कार्यकर्ता मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्त दान शिविर, दिव्यागजन सहायता उपकरण वितरण, वृक्षारोपण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, गणेश मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, शशांक राज, अमरदीप यादव, आरती सिंह, किशुन दास, नारायण दास, जीतुचरण राम, कुमार अमित, राकेश भास्कर, अमित सिंह, डॉ. रामदीन, बबन गुप्ता, रूपेश सिन्हा, अविनाश वर्मा, सागर उरांव, राजेश कुशवाहा, अशोक शर्मा, आदि शामिल रहे।

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...