Advertisment

झारखड विधान सभा की कार्यवाही गुरुवार की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित

रांची: भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद कई विधेयक सदन में पेश किए गए। सभी बिल को सदन से पास कर दिया गया।

इनमें आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, सीवी रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, कारखाना झारखंड संशोधन विधेयक और झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक शामिल हैं।

इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही गुरुवार की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2023 को सदन में रखा, जिसे सदन से पास कर दिया गया।

इससे पहले आजसू विधायक लंबोदर महतो ने इस विधेयक को यूजीसी गाइडलाइन के खिलाफ बताया और इसे प्रवर समिति को भेजने की मांग की। प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सभी प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद यह विधेयक पेश किया गया।

इधर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायक सदन से वाकआउट कर गए।

प्रभारी मंत्री मिथलेश ठाकुर ने सीवी रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक 2023 को सदन में पेश किया, जिसे आजसू विधायक लंबोदर महतो ने विरोध किया और इसे प्रवर समिति में भेजने की मांग की। विरोध के बाद भी यह विधेयक सदन से पास हो गया।

कारखाना झारखंड संशोधन विधेयक 2023 को प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदन में रखा। लंबोदर महतो ने इस बिल को महिला की सुरक्षा के विरोध में बताया और इसे प्रवर समिति को भेजने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह विधेयक फैक्ट्री एक्ट 1948 का उल्लंघन करता है और महिलाओं को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक काम करने की अनुमति देता है, जिससे यह महिला विरोधी है। विरोध के बाद भी इस बिल को सदन से पास कर दिया गया।

प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक 2023 को सदन में रखा। लंबोदर महतो ने इस बिल को प्रवर समिति में भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को अब स्टांप के लिए 15 रुपये के बजाय 30 रुपये देना होगा, जो कि गरीब जनता पर बोझ बनेगा। उन्होंने सरकार से वकीलों को अनुदान देने की मांग की। इसके बाद भी यह बिल सदन से पास कर दिया गया।

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...