वाहन चेकिंग के दौरान गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला
Dumka:-गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में वाहन चेकिंग करने गये गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, आनन्द कुमार झा पर एक बोलेरो चालक ने हमला कर दिया. इस मारपीट में गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, आनन्द कुमार झा और वाहन ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है. दोनों को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दुमका फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में की जा रही थी वाहनों की जांच
बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गोपीकांदर थाना के सामने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.
इसी दौरान खरौनी बाजार के प्रकाश भगत का निजी चालक रंजीत मिश्रा आमडापाडा, पाकुड जिला की ओर जा रहा था.
चेक पोस्ट पर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चालक से रुकने के लिए कहा.
लेकिन वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा.
वाहन चालक को भागता देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी उसका पीछा करने लगे.
पीछा करते देख कर वाहन चालक गाड़ी से गुस्से से बाहर निकला और प्रखंड विकास पदाधिकारी पर टूट पड़ा.
दोनों ओर से हमले होने लगे. इसी हमले में दोनों को चोट आयी.
मामले में वाहन चालक का कहना है कि वह गाड़ी रोक चुका था, लेकिन चेकिंग के नाम पर उस पर डंडे से हमला किया गया.
जिसके बाद मारपीट की नौबत आयी.
रिपोर्ट- आशिष वर्णवाल
Highlights


