Jharkhand Election Result: बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह आगे, जानिए कौन है पीछे

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह 173 वोट से आगे है। कुमार जयमंगल सिंह को 3610 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार पाण्डेय को  3437 वोट मिले हैं। JLKM सुप्रीमो जयराम महतो को मिले 1562 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: बेरमो विधानसभा सीट

बेरमो विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार रवींद्र पांडेय और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार कुमार जयमंगल के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर महतो को हराया था। हालांकि 2020 में यहां विधानसभा का उपचुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार कुमार जयमंगल ने बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर महतो को हराया था। वहीं इस बार बीजेपी ने रवींद्र पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...