Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। हजारीबाग विधानसभा सीट पर अभी तक बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार मुन्ना सिंह पर 3095 वोटों से बढ़त बना ली है। प्रदीप प्रसाद को 20647 वोट मिले हैं, जबकि मुन्ना सिंह को 17552 वोट मिले हैं।
Jharkhand Election Result: हजारीबाग विधानसभा सीट
हजारीबाग विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार मुन्ना सिंह के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। हालांकि उस चुनाव में बीजेपी से मनीष जायसवाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र प्रसाद को हराया था। वहीं इस साल हुए लोकसभा चुनव में जीत हासिल कर मनीष जायसवाल सांसद बन गये हैं।
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Highlights


















