Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं लोहरदगा विधानसभा सीट पर परिणाम आ गया है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव ने आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत को 34670 वोटों से हरा दिया है।
Highlights
Jharkhand Election Result: लोहरदगा विधानसभा सीट
लोहरदगा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव और एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर रामेश्वर उरांव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुखदेव भगत को हराया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में यह सीट आजसू के हिस्से में आयी है। आजसू ने नीरू शांति भगत को टिकट दिया है।
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।