Advertisement
Advertisement

Jharkhand Election Result: जगन्नाथपुर में सोनाराम सिंकू ने गीता कोड़ा को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार सोनाराम सिंकू ने बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा को  7383 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: जगन्नाथपुर विधानसभा सीट

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार सोनाराम सिंकू और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सोनाराम सिंकू ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेवीएम के मंगल सिंह बोबोंगा को हराया था। वहीं बीजेपी ने उस चुनाव सुधीर कुमार सुंडी को टिकट दिया था। उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...