Ranchi: मोरहाबादी में आयोजित झारखंड फिल्म फेस्टिवल का कार्यक्रम हुआ कैंसिल, जानिए वजह

Ranchi: खबर राजधानी रांची से है। मोरहाबादी में आयोजित झारखंड फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि परमिशन नहीं मिलने की वजह से प्रोग्राम कैंसिल हुआ। वहीं प्रोग्राम कैंसिल होने के बाद आयोजक ऋषि प्रकाश मिश्रा पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Ranchi: कार्यक्रम रद्द करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी

वहीं मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को रद्द करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है, दिनांक 01.03.2025 एवं 02.03.2025 को Jharkhand International Film Festival Awards का आयोजन करने के लिए मोराहाबादी मैदान आरक्षित करने के लिए समर्पित आवेदन के आलोक में निर्धारित मैदान का शुल्क 50,000/-रूपये प्रतिदिन की दर से दो दिनों का कुल एक लाख रुपये जिला नजारत शाखा रांची एवं मैदान की साफ-सफाई के लिए शुल्क 4500 रुपये प्रतिदिन की दर से दो दिनों का कुल 13,000 रुपये नगर आयुक्त, रांची नगर निगम के कार्यालय में जमा कर रसीद की प्रति अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन दिनांक 01.03.2025 तक उक्त राशि जाम कर रसीद उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में 01.03.2025 एवं 02.03.2025 को मोरहाबादी मैदान आरक्षित करने हेतु समर्पित आवेदन को निरस्त किया जाता है।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...