Thursday, July 3, 2025

Related Posts

मोरहाबादी में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में बदलाव नहीं

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में फेरबदल के बाद झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में

आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मुख्य समारोह पूर्व निर्धारित समय पर ही होगा. तैयारियां में कोई खास बदलाव नहीं आया है.

साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कारीगरों ने बहुत ही मेहनत से इन तस्वीरों को उकेरा है.

मोरहाबादी मैदान में तीन पंडाल बनाये गये हैं. जिसमें सैकड़ों लोग बैठकर

झारखंड स्थापना दिवस का लुत्फ उठा सकते हैं. बताया जाता है कि शाम तक कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो जायेगी.

मोरहाबादी में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में बदलाव नहीं

समारोह में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति

बता रें दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर

राजधानी रांची में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. रविवार की शाम में अचानक उनके कार्यक्रम में व्यापक बदलाव किया गया. इसके तहत राष्ट्रपति का देवघर जाने का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है. राष्ट्रपति अब सिर्फ खूंटी के निर्धारित कार्यक्रम में ही शामिल होंगी. इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को दी गई.

मोरहाबादी में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में बदलाव नहीं

संशोधित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति अब मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे खूंटी जाएंगी. वहां राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर मालयार्पण करेंगी और उनके स्वजनों से मुलाकात करेंगी. इसके बाद उन्हें खूंटी के बिरसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था, परंतु यह कार्यक्रम भी रद्द हो गया है.

मोरहाबादी में आयोजित मुख्य समारोह: 30 मिनट खूंटी में रूकेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी में महत 30 मिनट कार्यमें में शामिल होंगी. इसके बाद सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से ही रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी. इससे पहल राष्ट्रपति का कार्यक्रम सोमवार को देवघर होते हुए रांची पहुंचने का था. राष्ट्रपति को मंगलवार को खूंटी जाने के अलावा रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था.

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत