Advertisment

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड सरकार देगी 50-50 लाख, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

दोनों खिलाड़ियों का बनेगा पक्का मकान

रांची : टोक्यो ओलंपिक में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान के शानदार प्रदर्शन पर हेमंत सरकार ने 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। दोनों खिलाड़ियों का पैतृक आवास को पक्के मकान में तब्दील किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही कांस्य पदक नहीं मिला, लेकिन सभी बहनों ने ग्रेट ब्रिटेन की टीम को जिस प्रकार टक्कर दी, वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं। झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया है। सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही पुरस्कृत करने की घोषणा कर दी थी।

सीएम हेमंत ने कहा कि टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में हर खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ का योगदान है। पूरा झारखंड दिल की गहराइयों से उनका आभार प्रकट करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। झारखंड सरकार खेलों में आगे आने वाले खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए दृढ़ संकल्पिक है।

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...