स्थानीय और रैयतों को रोजगार देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

सरायकेलाः बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी, चांडिल में स्थानीय रैयतों ने कंपनी में रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर घरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान विस्थापित समिति के अध्यक्ष आशुतोष बेसरा ने कहा कि हमारी मांग सिर्फ पहले स्थानीय व कंपनी के रैयतों को रोजगार दिए जाने की है, लेकिन कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देकर बाहरी लोगों को काम पर रखना चाहती है. जब तक स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाएगा, कंपनी गेट के बाहर अनिश्चितकाल के लिए धरना जारी रहेगा. कंपनी का गेट पर धरना-प्रदर्शन के कारण आवाजाही पूरी तरह बन्द हो गई.

kampni 01 fianl 01 1 22Scope News

बता दें कि इस मामले में विधायक सविता महतो, एसडीओ रंजीत लोहरा और पांच ग्राम विस्थापित व प्रभावित समिति की त्रिपक्षीय बैठक हुई थी. उस बैठक में कोई स्पष्ट सहमति नहीं बन पाने के कारण अगली बैठक 22 सितंबर को बुलाई गई है.

रिपोर्टः गुलाब रबानी

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...