झारखंड पुलिस माओवादी अरविंद मुखिया को लेगी रिमांड पर, बिहार पुलिस ने किया है गिरफ्तार

पलामू:झारखंड पुलिस अब अरविंद भुइयां, जिन्हें अरविंद मुखिया भी कहा जाता है, को रिमांड पर लेने जा रही है। बिहार के सुरक्षाबलों ने कुछ दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्र से अरविंद भुइयां को गिरफ्तार किया था। अरविंद मुखिया बिहार के गया के सलैया गांव के मुल निवास हैं।

झारखंड सरकार ने उन पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है जबकि बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि अरविंद भुइयां को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा और इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है।

अरविंद के खिलाफ पलामू में हरिहरगंज, नौडीहा बाजार, छतरपुर, मनातू, पांकी, पिपराटांड, पिपरा और नावाजयपुर क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा चतरा और लातेहार के क्षेत्रों में भी उन पर एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

अरविंद मुखिया माओवादी संगठन के जोनल कमांडर थे और उनकी माओवादी संगठन के कौलेश्वरी जोन में जिम्मेवारी थी। कौलेश्वरी जोन में पलामू का नौडीहा बाजार, छतरपुर, मनातू शामिल हैं जबकि मनातू में प्रतापपुर, कुन्दा और गया का इमामगंज, डुमरिया और सलैया क्षेत्र आता हैं।

बिहार के सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि अरविंद विराज के क्षेत्र में किसी घटना को कार्रवाई करने के लिए आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर बिहार के कोबरा टीम ने छापेमारी करके अरविंद और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था।

अरविंद पर झारखंड और बिहार में 100 से अधिक हमलों का आरोप है। पलामू में अरविंद के खिलाफ 40 से भी अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

पुलिस अब अरविंद को रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ करेगी। अरविंद की गिरफ्तारी के बाद से पलामू पुलिस ने कई मुकदमों का अनुसंधान पूरा किया है।

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...