Ranchi : सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने पहली बार मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने कार्यस्वरुप सभी कार्यों को आगे बढ़ाया।
रुके कामों को आगे बढ़ाउंगा
मेरी गैरमौजूदगी और राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच में चंपई सोरेन ने उसे आगे बढ़ाया, क्योंकि मैं जेल में था। आज न्यायालय के आदेश से मैं बाहर आया हूं और फिर से अपने कार्यभार को संभालते हुए रुके हुए कामों को आगे बढ़ाउंगा।
ये भी पढ़ें- Breaking : मैं हेमंत सोरेन शपथ लेता हूं, 13वें मुख्यमंत्री के रुप में Hemant ने लिया शपथ…
बता दें कि आज शाम 5 बजे हेमंत सोरेन ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जानकारी के लिए बता दें कि रघुवर दास और शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीसरे सीएम बने।


















