Jharkhand Teacher Appointment: CM हेमंत सोरेन आज 350 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र देंगे, 30 सितंबर तक 4120 से अधिक अभ्यर्थियों को सौंपे जाएंगे, खूंटी में होगा शिलान्यास।
Jharkhand Teacher Appointment रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 350 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें 137 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित और विज्ञान विषय) तथा गोड्डा जिले के 213 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य शामिल हैं।
Jharkhand Teacher Appointment: सरकार की योजना के अनुसार, इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। 30 सितंबर से पहले शेष 4120 से अधिक अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। कुल 4333 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य सफल घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य दशहरा से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र बांटने का है।
Key Highlights:
CM हेमंत सोरेन आज 350 सहायक आचार्यों को देंगे नियुक्ति पत्र
137 स्नातक और 213 इंटर प्रशिक्षित अभ्यर्थी होंगे शामिल
30 सितंबर तक शेष 4120 से अधिक अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा
JSSC ने पिछले रविवार को संशोधित रिजल्ट जारी किया
खूंटी में बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास, चाईबासा और चांडिल भवन का ऑनलाइन शिलान्यास
Jharkhand Teacher Appointment: जेएसएससी ने पिछले रविवार को संशोधित परिणाम जारी किया था। पहले घोषित रिजल्ट में 4817 अभ्यर्थी सफल बताए गए थे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी जाएंगे। वहां वे बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही चाईबासा और चांडिल बार एसोसिएशन भवन का भी ऑनलाइन शिलान्यास किया जाएगा।
Highlights



















