Advertisment

Jharkhand Weather Update 05-05-2024 : आज 11 जिलों में सताएगी उमस भरी गरमी

रांची : Jharkhand Weather Update 05-05-2024 : मौसम के मिजाज में 5 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि रविवार को राज्य में करीब अधिकांश हिस्से में मौसमी गरमी में कोई विशेष तेजी तो नहीं होगी लेकिन 11 जिलों में उमस भरी गरमी लोगों को सताएगी। यह बेतरह परेशान करने वाली होगी। यह लोगों को असहज कर देगी।

Jharkhand में भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने राजधानी रांची और आसपास में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने का अनुमान है। लेकिन बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हवा में नमी के चलते उमस वाली गरमी की स्थिति बनेगी। यह हीटवेव का झोंका झेल रहे लोगों को असहज करने वाली हो सकती है। इसलिए लोगों को बचाव एवं ऐहतियात बरतने की सलाह भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने दी है।

Jharkhand Weather Update 05-05-2024 – अभी 24 घंटे सताएगी गरमी

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र ने 5 मई के लिए भविष्यवाणी की है कि आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भले ही गत 24 घंटे की तुलना में तनिक कम रहे लेकिन आम जनजीवन को अगले 24 घंटे गरमी अभी झुलसाएगी। Jharkhand Weather विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कई जिलों में हीटवेव के चलते चिलचिलाती गरमी ने लोगों को खूब झुलसाया।

4 मई को बहरागोड़ा में पूरे Jharkhand में सबसे अधिक तपिश को सहने वाला रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसी के साथ रात का तापमान राज्य में सबसे कम डाल्टनगंज में रहा। वहां रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Jharkhand Weather Update 05-05-2024 : आज का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 25 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, बोकारो में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 24.

धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, गिरिडीह में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, गोड्डा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, पाकुड़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 23, सराइकेला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव और उमस वाली गरमी के दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 5 मई को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है कि हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather Update 05-05-2024 Jharkhand Weather Update 05-05-2024 Jharkhand Weather Update 05-05-2024 Jharkhand Weather Update 05-05-2024 

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...