Jharkhand Weather Update: दीपावली-छठ पर रहेगा साफ आसमान, लौटेगा Monsoon, महसूस होगी हल्की सिहरन

झारखंड में 12 अक्टूबर से मानसून की वापसी शुरू होगी। दीपावली और छठ पर मौसम साफ रहेगा। दीपावली के बाद हल्की ठंडक बढ़ेगी और बाजारों में रौनक लौट आई है।


Jharkhand Weather Update : झारखंड में अब मानसून की रफ्तार थमती नजर आ रही है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर कम होने के बाद बारिश में कमी आई है। बुधवार को रांची से सटे खूंटी जिले में सबसे अधिक 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि डाल्टेनगंज में 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। हालांकि, सुबह से दोपहर तक लोगों ने हल्की गर्मी का अनुभव किया।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अगले तीन दिनों तक यानी 11 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 12 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।


Key Highlights:

  • बंगाल की खाड़ी के निम्न दवाब का असर खत्म, बारिश की रफ्तार घटी

  • 12 अक्टूबर से झारखंड में मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना

  • दीपावली और छठ पूजा पर साफ रहेगा आसमान, नहीं होगी बारिश

  • रांची में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 20°C के आसपास

  • दीपावली के बाद हल्की ठंडक और नवंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी

  • बारिश रुकते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-रोगन और खरीदारी में तेजी


Jharkhand Weather Update:

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्टूबर से झारखंड में मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी, जो 15 से 16 अक्टूबर तक पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। इसलिए दीपावली और छठ पूजा के दौरान राज्यभर में साफ मौसम रहेगा।

हालांकि, दीपावली के बाद हल्की सिहरन महसूस होने लगेगी। नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Jharkhand Weather Update: बारिश थमते ही लौट आई रौनक

दुर्गा पूजा के दौरान लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया था। लेकिन अब बारिश थमते ही रांची समेत पूरे राज्य में बाजारों में रौनक लौट आई है। दीपावली को देखते हुए लोग अपने घरों और दुकानों की सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुट गए हैं।

शहर के पेंट और हार्डवेयर की दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है, क्योंकि मौसम साफ रहने से दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...