Jharkhand Weather Update: झारखंड में लगातार कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है। राज्य का सबसे गर्म जिला डालटनगंज रहा। जहां तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामन्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 21.8 दर्ज किया गया है। जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा जैसे शहरों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया।
15 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश
इस बीच मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।जिसमें रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।



















