Ranchi: 16 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

Ranchi: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कम से कम 16 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार, 5 जून को झारखंड के पूर्वी हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक जिन जिलों में यह प्रभाव देखा जा सकता है। उनमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।

मानसून की गतिविधियों का दिखेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय मानसून मुंबई, अहिल्यापुर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आइलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है। वहीं पूर्वी बिहार में समुद्र तल से 9 किलोमीटर ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर झारखंड में भी दिख रहा है।

तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा बोकारो में 16 मिमी दर्ज की गई, जबकि चाईबासा का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा। सरायकेला में 37.6 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Ranchi: रांची में भी बारिश का अनुमान
राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 4 जून को रांची में 8.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन दो दिनों में इसमें 3-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है।

 

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...