Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में मानसून एक्टिव, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। 2 जुलाई तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट के आसार।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में सोमवार को मानसून ने रफ्तार पकड़ ली। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Jharkhand Weather Update:10 जिलों में बारिश, डालटनगंज में सबसे अधिक 40 मिमी वर्षा

सोमवार को झारखंड के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40 मिमी बारिश डालटनगंज में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रामगढ़ में 28 मिमी, देवघर में 23 मिमी, बोकारो में 15 मिमी, जगन्नाथपुर में 11 मिमी और रांची में 4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। हालांकि राजधानी के विभिन्न इलाकों में दोपहर के समय करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। सोमवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान भी डालटनगंज में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Jharkhand Weather Update:इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 30 जून से 2 जुलाई तक रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 1 जुलाई को सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने पूरे राज्य में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।


Key Highlights:

  • रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में सोमवार को हुई बारिश।

  • 30 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में मानसून रहेगा सक्रिय।

  • कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी।

  • अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना।

  • अनगड़ा और लातेहार में वज्रपात से दो लोगों की मौत, खराब मौसम के कारण इंडिगो की दो उड़ानें प्रभावित।


Jharkhand Weather Update:खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, दो लोगों की गई जान

रांची में सोमवार शाम अचानक मौसम खराब होने का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। कोलकाता से रात 9 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रांची में लैंड नहीं कर सकी और उसे वापस कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। बाद में देर रात यह उड़ान रद्द कर दी गई। वहीं, कोलकाता से दोपहर 3:20 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन भी रद्द रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर, रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरपा गांव में खेत की जुताई के दौरान 26 वर्षीय किसान भागीरथ महतो की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं लातेहार के बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर गांव में खेत में काम कर रही 45 वर्षीय तीजनी देवी की भी आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई।

Jharkhand Weather Update:जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से जुलाई महीने में भी झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि लगातार और भारी बारिश से धान के बिचड़े, मक्का, अरहर तथा अन्य खरीफ फसलों में जलजमाव का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को खेतों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।


JSSC CGL Scam: SIT को इनपुट, 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में CID की SIT को 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों पर संदेह है। मामले में अब तक कुल...

Assistant Teacher Exam: सहायक आचार्य भर्ती में Normalization की होगी तकनीकी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के Normalization Formula की तकनीकी जांच का निर्देश दिया है। BIT मेसरा विशेषज्ञ समिति बनाएगा।Assistant Teacher Exam...

Ranchi T20 Match: भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट 150% तक महंगे, जानें...

रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मैच के टिकटों की कीमत जारी हो गई है। टिकट 1600 से 18000...