Jharkhand Weather Update: खबर झारखंड के मौसम से संबंधित है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले तीन दिनों में भारी बारिश होगी। कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। इसकी जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी है। झारखंड में मानसून को लेकर आज मौसम विभाग द्वारा प्रेसवार्ता किया गया। इसी दौरान यह जानकारी दी गई।
Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों में होगी भारी बारिश
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि, झारखंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से से मानसून ने दस्तक दी है। गढ़वा, पलामू के कुछ हिस्से अभी मानसून से अछूते हैं। 18 से 20 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत है। वज्रपात की संभावना है। तेज हवा से पेड़ गिर सकते हैं।
Jharkhand Weather Update: अच्छी बारिश होने की संभावना
बताया गया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने की संभावना है। पहले 15 जून तक मानसून दस्तक देता था। इस बार दो दिन देरी से मानसून आया है। अच्छी बात यह रही कि बीच-बीच में बारिश होती रही। किसानों के लिए अच्छी खबर है।



















