झारखंड Weather Update: तापमान में 4°C तक गिरावट, Cold Wave Alert , Rainfall Report & Farming Advisory

झारखंड में तापमान 4°C तक गिरने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज। कोहरा और ठंड बढ़ेगी। किसानों को गेहूं की खेती शुरू करने की सलाह।


झारखंड Weather Update रांची: दितवाह चक्रवात का असर खत्म होते ही झारखंड में मौसम एकदम साफ हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बुधवार से राज्य में ठंड और बढ़ेगी। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है और शीतलहरी चलने की भी उम्मीद है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर भी झारखंड के मौसम पर देखा जा सकता है।इसके बाद सात दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। उस समय आसमान में बादल बढ़ेंगे, जिससे दिन का न्यूनतम तापमान कुछ ऊपर जा सकता है।


Key Highlights:

  • झारखंड में दितवाह चक्रवात खत्म होते ही मौसम साफ हुआ।

  • अगले चार दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना।

  • कई जिलों में हल्की बारिश, खूंटी में 1 मिमी रिकॉर्ड की गयी।

  • रांची, मेदिनीनगर, बोकारो और चाईबासा में तापमान में गिरावट दर्ज।

  • कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं की बुआई से पहले खेत तैयार करने की सलाह दी।


झारखंड Weather Update: कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश

मंगलवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। खूंटी में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरे राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में दर्ज हुआ जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

झारखंड Weather Update: मुख्य शहरों का तापमान

झारखंड Weather Update: किसानों को सलाह: गेहूं की तैयारी शुरू करें

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि जहां धान की फसल पूरी तरह पक चुकी है, वहां उसकी कटाई शुरू कर दी जाए। खरीफ फसलों की कटाई खत्म होते ही खेतों को गेहूं की खेती के लिए तैयार किया जाए ताकि समय पर बुआई की जा सके।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...