Desk : मल्लेश्वरम इलाके में एक झारखंड की 29 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जो एक मॉल में काम करती थी और फ्लैट में अकेली रहती थी। शनिवार को उसके शव के टुकड़े 165 लीटर के रेफ्रिजरेटर में मिले।
जानकारी के अनुसार, महिला के मकान मालिक ने पिछले दो दिनों से पड़ोस में फैल रही दुर्गंध के कारण फ्लैट में प्रवेश किया, जहां उसे फ्रिज में शव के टुकड़े देखकर सदमा लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के 30 टुकड़े बरामद किए गए हैं, और हत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, महालक्ष्मी की हत्या का मामला गंभीर है, और जल्द ही आरोपियों की पहचान की जाएगी। मामले की जांच जारी है।


















