खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखण्ड महिला हॉकी का दबदबा

RANCHI: भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड महिला ने लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6-0 से पराजित कर अपने पूल में टॉप पर.

khelo india 22Scope News
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखण्ड महिला हॉकी का दबदबा 22Scope News

20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में आज हॉकी झारखंड की महिला टीम ने अपने लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6-0 से पराजित कर लीग में जीत दर्ज की. आज के मैच में रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नि लकड़ा ने दो दो गोल और बिनीमां धान और निक्की कुल्लू ने एक- एक गोल की.


झारखंड टीम की जीत पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ,मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड

और खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स – ये हैं महिला झारखंड हॉकी टीम की जांबाज खिलाड़ी

झारखंड हॉकी महिला टीम में रश्मि होरो, नीरु कुल्लू,

रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान,

बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो,

निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी, रीना कुल्लू,

अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना,संजना होरो,

मोनिका नाग कोच, सुभीला मिंज, मैनेजर, प्रतिमा तिर्की रही.

रिपोर्ट: मदन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img