झरना कुंड, दोमुहानी धाम और पंचखेरो डैम बना पर्यटक स्थल

कोडरमा : कोडरमा के तीन रमणीक स्थल को झारखंड सरकार ने पर्यटक स्थल के रूप में घोषित किया है. इसके साथ ही कोडरमा का झरना कुंड, दोमुहानी धाम और पंचखेरो डैम झारखंड के पर्यटन मानचित्र पर अंकित हो गया है. हाल ही में राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने इसकी विधिवत घोषणा की.

वर्षों से कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित झरना कुंड धाम जहां लोग बाबा भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. साथ ही इन इलाकों में प्राकृतिक वादियों के बीच लोग पिकनिक का आनंद भी लेते हैं. इसके अलावा चंदवारा प्रखंड में दो नदियों के संगम स्थल पर स्थित दोमुहानी धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिला है. यहां सालों भर शिव भक्तों का आना जाना लगा रहता है. कोडरमा और गिरिडीह के 80 गांव में सिंचाई की सुविधा बहाल करने के मद्देनजर तैयार की गई पंचखेरो जलाशय इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

डैम के पानी और उसके आसपास लोग नए साल के स्वागत का जश्न हो या खुशी का कोई और मौका लोग यहां बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आते हैं. इसके अलावा दूरदराज से सैलानी डैम में वोटिंग का लुफ्त भी उठाते हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है की प्राकृतिक वादियों के बीच बसे इन खूबसूरत इलाकों को पर्यटन का दर्जा मिल जाने से तेजी से विकास होगा और रोजगार के नए साधन मिलेंगे. वही उपायुक्त आदित्य रंजन कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में कोडरमा के 3 नए पर्यटन स्थलों पर सबसे पहले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी और इसके रखरखाव के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कोडरमा वैसे भी काफी रमणीक स्थल है.

रिपोर्ट : कुमार अमित

बगहा का एक ऐसा पुल जिसके नीचे बहती है नदी तो ऊपर नहर, आकर्षण का केंद्र बनी दोन नहर

Saffrn

Trending News

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...

Ranchi LPG Crisis: 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO का सख्त आदेश,...

 रांची में रसोई गैस संकट गहराया, 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO ने एजेंसियों को तत्काल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।Ranchi LPG Crisis...

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img