Advertisment

जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कासिम गिरफ्तार

दरभंगा : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड का दरभंगा पुलिस सहित बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद कासिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। दरभंगा एसएसपी जे रेड्डी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि इस हत्याकांड को पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी और लोगों से पूछताछ की जा रही है और कई अन्य लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी पैसे को लेकर की हत्या

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर मोहम्मद कासिम अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसने मृतक से 2022 में एक लाख और 2023 में 50 हजार चार प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले में आरोपी ने अपनी जमीन के कागज गिरवी में रखे थे। आरोपी की कपड़े दुकान थी लेकिन कुछ समय से बंद पड़ी थी और वह बेरोजगार हो गया। वहीं समय के साथ-साथ ब्याज की रकम बढ़ती जा रही थी। तीन दिन पहले आरोपी अपनी ब्याज की रकम कम कराने के लिए मृतक के पास गया था लेकिन यहां उसका झगड़ा हो गया। इसकी पुष्टि वहां मौजूद रहे अन्य लोगों ने भी की है।

CCTV में कैद हुआ पूरी वरदात

आपको बता दें कि इसके बाद आरोपी ने 16 जुलाई की रात को करीब 10.30 बजे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक के घर पर रेकी की। ये वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। इस दौरान लाइट कटने का फायदा उठाते हुए पीछे के दरवाजे से मुख्य आरोपी कासिम अपने साथियों के साथ जीतन सहनी के घर में दाखिल हुआ। इसके बाद उनका जीतन सहनी से झगड़ा हुआ। आरोपी ने अपनी जमीन कागजात वापस मांगे और लॉकर की चाबी मांगी, जिसमें जमीन के कागज रखे थे। इसका मृतक जीतन ने विरोध किया तो इन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उस लाल अलमारी को लेकर घर से निकले जिसमें जमीन के कागजात रखे थे, लेकिन वह भारी था तो इन्होंने उसे नजदीकी तालाब में फेंक दिया और वहां फरारा हो गए।

यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड : SSP के नेतृत्व में SIT करेगी जांच

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...