जीतन सहनी हत्याकांड : SSP के नेतृत्व में SIT करेगी जांच

पटना : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर एडीजी मुख्यालय जीएस गंगवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि आज छह बजे सुबह मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की सूचना मिली। संभवतः हत्या रात को की गई है। वे घर पर अकेले रहते थे। पुलिस मुख्यालय ने दरभंगा एसएसपी को जांच का निर्देश दिया है। एसएसपी मौके परपहुंच कर जांच कर रहे हैं। घर का एक आलमीरा बाहर पाया गया है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जीएस गंगवार ने कहा कि एसआईटी का गठन कर दिया गया है। दरभंगा एससपी के नेतृत्व में एसआईटी जांच करेगी। वैज्ञानिक अनुसंधान के बल पर जल्द उद्भेदन होगा। एफएसएल और स्वान दस्ता भी पटना से दरभंगा पहुंच गया है। दरभंगा एसएसपी और ग्रामीण एसपी के मोबाइल और पुलिस मुख्यालय के टॉल फ्री नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। एडीजी मुख्यालय ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड में आया नया मोड़, क्राइम सीन पर मिला 3 खाली गिलास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...